फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला स्वर्णकार संघ सिरसा का चुनाव 8 मार्च को

Sat, 21 Feb 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सिरसा से 11 और अन्य तहसीलों से पांच-पांच डेलीगेट्स चुने जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के आगामी चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता सरपरस्त अमर सिंह भूण ने की। पदाधिकारियों और सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में सात सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया गया।
वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सोनी ने बताया कि आठ मार्च को सुबह नौ बजे बैठक होगी। 9 से 11 बजे तक सर्वसम्मति का प्रयास रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर साढ़े 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। प्रधान पद पर एक ही नाम होने पर मनोनयन किया जाएगा। प्रत्याशी का स्वर्णकार समाज से होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


तहसील प्रधान 25 फरवरी शाम छह बजे तक अपने डेलीगेट्स के नाम आधार कार्ड सहित जमा करें। प्रधान पद के लिए नामांकन 26 और 27 फरवरी शाम पांच बजे तक स्वीकार होंगे। शुल्क 21 हजार रुपये निर्धारित है, जो वापस नहीं होगा। नाम वापसी 28 फरवरी शाम पांच बजे तक संभव है। तहसील सिरसा से 11 और अन्य तहसीलों से पांच-पांच डेलीगेट्स चुने जाएंगे। प्रति डेलीगेट 500 रुपये शुल्क 25 फरवरी शाम पांच बजे तक जमा करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी में तहसील सिरसा प्रधान गजानंद सोनी, शहरी सिरसा प्रधान विशाल सोनी, केवल वर्मा, सुखविंद्र सोनी, लीलाधर सोनी, सोनी धर्मशाला प्रधान सोनू गोरीवाला और राजकुमार सोनी भूण को कमेटी में शामिल किया गया। सर्वसम्मति से राजकुमार भूण को चेयरमैन तथा सुखविंद्र सोनी को वाइस चेयरमैन चुना गया। अमर सिंह भूण ने कहा कि चुनाव संगठन की मजबूती और एकता के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में चुनाव तिथि, नामांकन, मतदान व्यवस्था और आचार संहिता पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रक्रिया संविधान के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें