फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में 5वीं ग्रामसभा भी रद्द, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Sat, 21 Feb 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी की ग्रामसभा में पंचायत सचिव व सरपंच का‌ विरोध करती ग्रामीण महिलाएं____संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। गांव रोड़ी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार सुबह पांचवीं बार ग्राम सभा हुई। कोरम पूरा नहीं होने के कारण विकास का आधार मानी जानी वाली इस सभा को रद्द कर दिया गया।
इससे पहले चौथी ग्रामसभा भी कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हुई थी। 20 प्रतिशत ग्रामीणों की शर्तें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ग्राम विकास प्रभावित हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार, पंचायत की ओर से लगभग 1500 ग्रामीणों की संभावित उपस्थिति के मद्देनजर महज 400 कुर्सियां और 10 दरियां लगाई गईं। हालांकि, करीब 300 ग्रामीण जरूर पहुंच गए थे। किंतु कुर्सियां पूरी नहीं भर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली आईडी में आय बढ़ने पर ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खरी : बैठक में पंचायत सचिव विष्णु वर्मा, सरपंच दर्शन सिंह, सीपीएलओ राजवीर सिंह और पंच मौजूद रहे। ग्रामसभा के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराया और पंचायत सचिव व सरपंच को खरी-खरी सुनाई। महिलाओं का आरोप था कि फैमिली आईडी में अधिक वार्षिक आय दर्शाए जाने से अनेक परिवार योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। कई राशन कार्ड काट दिए गए हैं। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत मकानों की छत की किस्त न आने से अधर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें