फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खिली धूप, सर्दी से मिली राहत : अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धूप खिलने के बाद सिरसा के टाउन पार्क में बैठे लोग।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में रविवार को दो दिन बाद निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्कों में भी बुजुर्गों व बच्चों की भीड़ देखी गई। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शनिवार रात को धुंध छाने से दृश्यता बेहद कम रही। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना था। रविवार सुबह भी धुंध की चादर छाई रही। इसके कारण दृश्यता दो से तीन मीटर रही है। सुबह नौ बजे के बाद हवा चलने से धुंध छंटने लगी। दोपहर 12 बजे के करीब सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने से आमजन ने ठंड से राहत पाई। लोग घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। पार्कों में भी भीड़ रही। बच्चे धूप में झूला झूलते हुए नजर आए। मौसम में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::

तापमान के कम ज्यादा होने से सेहत पर पड़ रहा असर



पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस कारण नगारिक अस्पताल में बुखार, गला दर्द, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। नागरिक अस्पताल के बच्चा वार्ड में 15 बच्चे इलाज के लिए भर्ती हैं। चिकित्सक इलाज में दवा के साथ सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और ठंडी चीजों से परहेज बता रहे हैं।



:::::::::::::::::::::::::::

फसलों को पहुंच रहा है फायदा



मौसम में पड़ रही ठंड के से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश भी किसानों के लिए वरदान साबित हुई थी। किसानों को कहना है कि जिले में पड़ रही ठंड फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे गेहूं और सरसों की फसल में पैदावार अधिक होगी और फसलों में बीमारी की भी संभावना कम रहेगी।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::



यह ट्रेनें रही लेट

हिसार से सिरसा पहुंचने वाली ट्रेनों की स्थिति

ट्रेन, पहुंचने का समय, पहुंची, देरी

फाजिल्का एक्सप्रेस सुबह 9:45, सुबह 10:05 बजे, 20 मिनट

गोरखधाम सुपरफास्ट सुबह 10:40 बजे , शाम 4:09 मिनट, 5 घंटे 29 मिनट

श्री गंगानगर एक्सप्रेस शाम 6 बजे, रात 7.15 मिनट, 1 घंटा 15 मिनट

किसान एक्सप्रेस रात 7.30 बजे, रात 8.20 मिनट, 50 मिनट

:::::::::::::::::::::::

सिरसा से हिसार जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

ट्रेन, चलने का समय, चली, देरी

दिल्ली एक्सप्रेस, सुबह 6.30, सुबह 7.34 , 1 घंटा

गोरखधाम सुपरफास्ट, दोपहर 3.20, चली नहीं।





::::::::::::::::::::::::::::::

नागरिक अस्पताल में बच्चा वार्ड में 15 बच्चों का इलाज चल रहा है। सर्द मौसम में बच्चों के साथ युवा मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सभी को ठंड से बचना चाहिए। गर्म कपड़े पहने और ठंडी चीजों के सेवन से बचें। -डाॅ. भरत भूषण , बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें