फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 8 से 10वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थी लेंगे विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को 22 जुलाई तक खंड स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता करवाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। सात अगस्त को जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10वीं तक पढ़ने वाले सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय क्वांटम युग का आगाज : संभावनाएं एवं चुनौतियां हैं। इस वर्ष राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता सितंबर के प्रथम सप्ताह में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम में आयोजित होगी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय बंगलूरू में 30 अक्तूबर को होगी।

प्रतियोगिता के लिए होंगे ये नियम
सेमिनार शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों के लिए एक लिखित परीक्षा होगी। प्रतिभागियों को दिए गए विषय पर 5-6 मिनट की अवधि के लिए अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इसके बाद उसी विषय पर निर्णायक मंडल के सदस्यों की ओर से प्रत्येक प्रतिभागी से तीन प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रतिभागी को दो मिनट के भीतर उनमें से किन्हीं दो का उत्तर देना होगा। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुति के दौरान पोस्टर, चार्ट या कंप्यूटर आधारित स्टेटिक स्लाइड इस्तेमाल की जा सकती है, बशर्ते इनकी संख्या 5 से अधिक न हो। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुति के दौरान 3डी मॉडल, एनीमेशन, पॉपअप रोल ओवर, वीडियो के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णय का मानदंड
प्रस्तुति में वैज्ञानिक सामग्री 40 अंक, भाषण में प्रवाह 25 अंक, दृश्यों के उपयोग में नवीनता 15 अंक, प्रश्नों का उत्तर देने की क्षमता, 20 प्रश्नों का एक लिखित योग्यता परीक्षण (अधिकतम 20 मिनट) 10 अंक की होगी।


खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में भाग लेंगे। - वेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें