फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 30 व 31 जुलाई को, 40 केंद्रों पर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा (स्तर 3, 2, 1) लगातार दो दिन 30 और 31 जुलाई को होगी। पहले ये परीक्षा 26 व 27 जुलाई को होनी थी। इसके लिए जिला मुख्यालय में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए गृह जिले में ही सेंटर बनाए गए हैं, ताकि उन्हें अधिक भागदौड़ न करनी पड़े। हालांकि, यह नियम पहले से ही लागू है कि गृह जिले में सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की तरफ से सीसीटीवी और जैमर लगवाए जाएंगे, ताकि कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न लेकर जा सके। वहीं कंट्रोल रूम शिक्षा विभाग में ही बनाया जाएगा।
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में करवाई जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में लेवल-1 परीक्षा आयोजित होगी और इसके लिए टाइमिंग तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग से लगाईं डयूटी

बोर्ड कार्यालय की ओर से शिक्षा विभाग में कार्यरत स्टाफ में से अधिकारियों को परीक्षा डयूटी में लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी प्रश्न-पत्र खजाना कार्यालय से प्राप्त करने, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाने, पूरे केंद्रों का निरीक्षण करने व परीक्षा समाप्ति उपरांत ओएमआर शीट्स के सील पैकेट सुरक्षित रखने का काम करेंगे। इसके लिए उप-जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी से 20-20 अधीक्षक, उप-अधीक्षक, सहायक, लिपिक व स्टैनो के नामों की सूची हरियाणा बोर्ड ने मांगी है।
यह रहेगा परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में आवेदनकर्ताओं से प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को एक अंक प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा में किसी प्रकार की माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस प्रकार बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

- सीएमके नेशनल कॉलेज, दुर्गा मंदिर के पास

- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, बरनाला रोड

- डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

- दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर
- जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, मेन हाईवे

- जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीसे स्कूल

- राजकीय नेशनल महाविद्यालय, बस स्टैंड के सामने

- राजकीय महिला महाविद्यालय, बाल भवन के सामने

- राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी

- जननायक चौधरी देवीलाल कॉलेज, बरनाला रोड

- लाला हंसराज फुटेला कॉलेज ऑफ लॉ

- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिविल अस्पताल के पास

- महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीसे स्कूल, अग्रसेन चौक

- सावन पब्लिक स्कूल, वेदवाला रोड

- शाह सतनाम बॉयज स्कूल, बेगू रोड

- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, बेगू रोड

- सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल

- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड

- विवेकानंद सीसे स्कूल, रानियां रोड
- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर -2
- राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, हिसार रोड

- शाह सतनाम बॉयज कॉलेज

- लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल, रानियां रोड

- न्यू सतलुज सीसे स्कूल, शक्ति नगर

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मेला ग्राउंड

- मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढि़या चौक

- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर -1


जिला शिक्षा विभाग ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग ने जिले में 40 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। - वेद सिंह दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें