फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत छात्रों और आउट साइडरों ने सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मियों पर बरसाए डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीएलयू के छात्रावास में नशे में धुत आउट साइडरों को जाने से रोकने पर छात्रों और आउट साइडरों ने सुरक्षा कर्मियों पर लाठी और डंडों से हमला बोल दिया। हमले में सीडीएलयू के चार सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना अन्य सुरक्षा कर्मियों को दी तो हमलावर सीडीएलयू के पुराने गेट से फरार हो गए। हमले में घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले को लेकर सीडीएलयू के प्रशासनिक अधिकारियों की एक घंटे तब बैठक होने के पश्चात सोमवार तक मामले को स्थगित कर दिया है। वहीं, एक छात्र द्वारा पुलिस शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह डेढ़ बजे नशे में धुत दो सीडीएलयू के छात्र अपने 10 दोस्तों को लेकर सीडीएलयू के लघु सचिवालय की तरफ स्थित गेट पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने सीडीएलयू के छात्रों के आई कार्ड की जांच कर उन्हें प्रवेश दे दिया लेकिन छात्रों के साथ आए अन्य 10 आउट साइडरों को प्रवेश देने से मना कर गेट बंद कर दिया। नशे में धुत छात्रों और आउट साइडरों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी और छात्रावास में जाने की जिद् पर अड़ गए। जैसे ही सुरक्षा कर्मी मामले की सूचना अन्य सुरक्षा कर्मियों को फोन से देने लगा तो नशे में धूत एक युवक गेट के ऊपर से कूद अंदर पहुंच गया और डंडे से हमला बोल दिया। इसके बाद सभी युवक सुरक्षा कर्मियों को पीटने लग गए। हमले में गेट पर तैनात सुखविंद्र सिंह, मंगल सिंह, सतनाम सिंह और राजेश कुमार घायल हो गया। सभी हमलावर सीडीएलयू में प्रवेश कर गए और छात्रावास की तरफ जाने लगे। मामले की सूचना अन्य सुरक्षा कर्मियों को लगी तो सुरक्षा कर्मी हमलावरों के पीछे दौड़ पड़े। छात्रावास के पास स्थित पुराने गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक वहां पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए गेट कूद कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद हुडा चौकी पुलिस सीडीएलयू में पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
सुरक्षा कर्मियों के कमरे में पड़े डंडों से की थी पिटाई
सीडीएलयू के गेट पर बने कमरे में सुरक्षा कर्मियों के लिए रखे हुए डंडों से ही हमलावरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। हमले में एक डंडा भी टूट गया। हमले में कर्मचारियों के सिर, हाथ-पैर और कंधों पर गंभीर चोट आई है। वहीं, एक सुरक्षा कर्मी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारने और जाति सूचक गालियां भी देकर गए है। जबकि एक युवक गोली तक माने की धमकी दे रहा था और बाद में वीसी मुर्दाबाद के नारे भी लगाते हुए हमलावर अंदर की तरफ भागे थे।
विज्ञापन

सीडीएलयू में चला बैठकों का दौर
सीडीएलयू में घटना होने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो बैठकों का दौर शुरू हो गया। बैठक में सुरक्षा कर्मियों और संबंधित छात्रों को बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारी बार बार सीसीटीवी फुटेज भी जांचते रहे। एक घंटे की बैठक के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को सोमवार तक टाल दिया है और रजिस्ट्रार के आने के बाद ही सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के मामले की जांच की जाएगी। सुरक्षा कर्मियों से हाथापाई संबंधित अभी लिखित में शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है।
सुरक्षा कर्मियों और छात्रों में झगड़ा होने का मामला संज्ञान में है। मामले की जांच के पश्चात ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों से अधिकारियों की बातचीत हो चुकी है।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू
रात को घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर आसपास के क्षेत्रों की जांच की थी। मौके पर कोई भी युवक नहीं पाया गया। दोनों पक्षों ने मामले की सूचना दी है। छात्र द्वारा शिकायत दी गई है, जिसके पश्चात मामले की जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर अभी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

- विजेंद्र सिंह, प्रभारी, हुडा चौकी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें