फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेसहारा पशुओं को पहुंचाया जाएगा गोशाला, दुधारू पशु के मालिकों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
 गलियों में लड़ते हुए बेसहारा पशु। 
विज्ञापन
डबवाली। शहर में बेसहारा और दुधारू पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को कई बार इन पशुओं के कारण चोट लग चुकी है। इस संबंध में अब नगर परिषद सख्त कदम उठाने जा रहा है। दुधारू पशुओं के मालिकों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बेसहारा पशुओं को गोशाला व नंदीशाला पहुंचाया जाएगा, ताकि शहर की सड़कों पर पशुओं के कारण हादसे न हो। इस संबंध में अब मुनादी करवाई जाएगी और ऐसे लोगों को एक सप्ताह का वक्त दिया जाएगा। मुनादी के बाद भी अगर वह अपने पशुओं को खुले में छोड़ेंगे तो उन्हें पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। जो अपना पशु लेने के लिए पशु मालिक आएगा। उस पर जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि वह भविष्य में पशुओं को खुले में न छोड़ें।
नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा व उप प्रधान अमनदीप बांसल ने बताया कि शहर में पहले से ही बेसहारा गोवंश की समस्या है। इसके साथ ही लोग दुधारू गोवंश को भी सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इस कारण हादसे कई गुणा बढ़ गए हैं और तंग बाजारों में वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि की लोग दुधारू गायों को दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं और शाम के समय फिर दूध दोहन के लिए उसे वापस ले जाते हैं जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

जल्द ही गोशाला व नंदीशाला के पदाधिकारियों से होगी बैठक
प्रधान और उप प्रधान ने बताया कि इस मामले में अगले सप्ताह गोशालाओं और नंदीशाला के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। उनसे गोशालाओं और नंदीशालाओं में पशुओं की व्यवस्था पर बातचीत होगी। वह कितने पशुओं को अपने पास रख सकते हैं। उसी आधार पर युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें बेसहारा पशुओं को बड़े स्तर पर गोशाला पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा।
पंजाब से आने वाले पशुओं के लिए बनाएंगे योजना
उन्होंने बताया कि पंजाब के निकटवर्ती क्षेत्र में पशु मंडी लगाई जाती है। पशु मंडी में जो बेकार पशु नहीं बिकता है। उसे पशु मालिक मंडी में छोड़ जाता है। ऐसे में गलियों से होते हुए डबवाली के पंजाब के हिस्से से पशु हरियाणा के क्षेत्र में आ जाते हैं। यह एक बड़ी समस्या है और इस दिशा में भी योजना बनाई जाएगी। इन पशुओं के हरियाणा में प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें