फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला संगीत के दौरान झगड़े में हुई पत्थरबाजी, बच्चे सहित दो लोग घायल

Fri, 31 May 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की जेजे कॉलोनी में महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के झगड़े में हुई पत्थरबाजी में बच्चा व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से बच्चे की गंभीर हालत के चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में जसवंत सिंह निवासी जेजे कॉलोनी की शिकायत पर रोहन व उसके भाई राजा, पिंटू व तीन-चार अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह ने बताया कि उनके परिवार में महिला संगीत कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी परमीत कौर, बेटे जगविंद्र सिंह उर्फ निखिल के साथ इस समारोह में भाग लेने के लिए गया था। उसने बताया कि इसी दौरान जेजे कॉलोनी निवासी रोहन, उसके भाई राजा की कॉलोनी के ही पिंटू के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद रोहन व राजा और इनके साथ आए 3-4 युवकों तथा पिंटू व उसके साथ आए 3-4 युवकों ने पत्थरबाजी आरंभ कर दी। इस पत्थरबाजी में उसके 10 साल के बेटे जगविंद्र उर्फ निखिल व मेरे रिश्तेदार विक्की को चोटें आईं। उसके बेटे के अधिक चोटें आने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें