फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड से अधिक मिला अनाज का स्टॉक, लगाया 41 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
कालांवाली में गेहूं व सरसों के गोदामों की जांच करते मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कालांवाली। अनाज मंडी में आढ़तियों और व्यापारियों की ओर से किसानों से गेहूं व सरसों खरीदकर गोदामों में भंडारण करने की सूचना पर बुधवार को डीएमईओ चरणजीत सिंह और हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड की टीमों ने गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री गणेश राइस मिल में रिकॉर्ड से अधिक स्टॉक पाया गया तो उस पर 41700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पहली टीम में डीएमईओ चरणजीत सिंह ने मार्र्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता के साथ दो गोदामों में पहुंचकर गेहूं व सरसों का रिकॉर्ड जांचा। इसी तरह हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड के आदेशानुसार वरिष्ठ कृषि व्यापार प्रबंधक संजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ 5 गोदामों का निरीक्षण किया। डीएमईओ चरणजीत सिंह ने बताया कि बीआर कॉटन फैक्टरी और जीएस ऑयल मिल में गेहूं व सरसों के रिकॉर्ड की जांच की, जोकि सही पाया गया। इसी तरह वरिष्ठ कृषि व्यापार प्रबंधक संजय वर्मा और सहायक सचिव रवि श्योराण की टीम ने बांसल कॉटर फैक्टरी, सत्य कॉटन फैक्टरी, नवकार कॉटन फैक्टरी, स्वर्ण ऑयल मिल में गेहूं व सरसों का रिकॉर्ड जांचा।
सरसों और मूंगफली का स्टाक पाया अधिक तो लगाया जुर्माना
श्री गणेश राइस मिल में निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचा तो इस दौरान टीम को 300 क्विंटल सरसों व 400 क्विंटल मूंगफली रिकॉर्ड में अधिक पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने 33 हजार 200 मार्केट फीस और 8500 रुपये जुर्माना भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें