फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सराहनीय कार्यों के लिए राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल तंवर सम्मानित

Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय ब्रिगेड प्रभारी और स्वयंसेवकों का शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 21 जिलों के 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से सराहनीय कार्यों के लिए राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल तंवर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस समिति के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने ब्रिगेड के शिविर का उद्घाटन किया। समापन समारोह में भारतीय समिति के महासचिव मुकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को समाजसेवा के प्रति जागरूक किया। अधिकतम लोगों को नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता, रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। कैंप निदेशक निदेशक संजीव धीमान ने सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल एंबुलेंस ब्रिगेड के स्वयंसेवी हर आपदा के समय सेवा करते हैं।
उन्होंने कैंप निदेशक संजीव धीमान के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। भारतीय रेडक्रॉस समिति के महासचिव डाॅ. मुकेश कुमार अग्रवाल और कैंप निदेशक संजीव ने इस शिविर के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए चंद्रपाल को सम्मानित किया। इस राज्यस्तरीय ब्रिगेड शिविर के दौरान प्राथमिक सहायता के राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल ने प्राथमिक सहायता के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने जीवनरक्षक प्रणाली सीपीआर के बारे में बताया। कहा कि हृदयाघात समेत किसी भी कारण बेहोश होने पर व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। सभी जिलों से आए प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चंद्रपाल तंवर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान भी हैं। इस शिविर के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप, सीनियर ब्रिगेड ऑफिसर दर्शन भाटिया, मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा, डाॅ. सुभाष, विपिन अरोड़ा, एचएस सैनी, सहायक राजेश सैनी, चंद्रमोहन, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें