फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आज

Sat, 30 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय सिरसा तथा उपमंडल न्यायालय ऐलनाबाद और डबवाली में चेक बाउंस मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष बागोतिया ने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया सरल, सहज एवं त्वरित है। इसमें संबंधित दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजन को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिक कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें