डबवाली।पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता छात्राओं को संबोधित करते हुए। पुलिस
डबवाली। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी कालांवाली में छात्राओं को महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना रहा।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज की सशक्त आधारशिला है और किसी भी असहज या आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। महिला सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1091 और 181 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। नशा मुक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और किसी भी नशा तस्करी या पीड़ित की सूचना पुलिस या नशा मुक्ति टीम (मो. 9138999731) पर देने की अपील की।
साइबर सुरक्षा में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक से सावधानी, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा न करने तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचित करने की सलाह दी।