फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फौजी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित गेस्ट हाउस में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी सेना के एक जवान पर लगा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रानियां निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में पंजाब के गांव खैरां कलां जिला मानसा के निवासी कुलविंदर सिंह से इंस्टाग्राम पर बात शुरू हुई थी। कुलविंदर सिंह फौजी है। आठ जुलाई 2021 को कुलविंदर सिंह ने उसे सिरसा बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। जब वह गेस्ट हाउस पहुंची तो कुलविंदर ने उससे दुष्कर्म किया। कुलविंदर ने भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इस पर उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया। युवती का कहना है कि शादी करने का झांसा देकर कुलविंदर करीब ढाई साल तक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने कुलविंदर से शादी करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलविंदर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट समक्ष कलम बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें