फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली के दुर्गा मंदिर के बाहर वृद्धा से बालियां झपटीं

Mon, 09 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी। संवाद
विज्ञापन
डबवाली। दुर्गा मंदिर के बाहर रविवार शाम को एक बुजुर्ग महिला कीर्तन में शामिल होकर घर लौट रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक कानों की बालियां झपटकर भाग गए। वारदात के दौरान बालियां खींचे जाने से महिला के कानों से खून भी बहने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 निवासी 67 वर्षीय पुष्पा पत्नी सुभाष ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर में आयोजित कीर्तन में भाग लेने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। बाइक पर सवार दो युवक उसके पीछे आए। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक बाइक से उतर गया। वह युवक झपट्टा मारकर उसके कानों की बालियां खींच लीं। दोनों भाग गए। महिला का उपचार करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें