फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत: सालासर जाते समय कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, राजस्थान में हुआ हादसा

Fri, 19 Jul 2024 02:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

राजस्थान में हुए दर्दनाक हादसे में सिरसा के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई और बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरा परिवार सालासर बाला जी के दर्शन के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा से सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे डबवाली के एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। भारत माला हाईवे पर जैतपुर के पास यह हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्राले में घुस गई। मरने वालो में माता-पिता उनके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। डबवाली में कॉलोनी के लोगों ने बताया कि परिवार उतरप्रदेश का रहने वाला था और सालों पहले डबवाली आकर बस गया था। बीकानेर के महाजन थाना इलाके की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बीकानेर से 110 किलोमीटर पहले भारत माला हाईवे पर जैतपुर के पास यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को कार को काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक बच्ची की हनुमानगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।  
विज्ञापन




हादसे में मारे गए लोग कई वर्षों से डबवाली में रह रहे थे। मृतक शिव कुमार गुप्ता का डबवाली में मलोट रोड पर गुप्ता मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल है। चार दिन पहले औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर सील कर दिया था। जिसके बाद परिवार ने सालासर बालाजी जाने की योजना बनाई। सालासर बालाजी जाने के लिए शिव कुमार गुप्ता पत्नी आरती (45 वर्षीय), 25 वर्षीय बेटे नीरज गुप्ता, 12 वर्षीय बेटे डुग्गू , 20 वर्षीय बेटी स्नेहा और 7 वर्षीय बेटी भूमिका के साथ रवाना हुए थे।
विज्ञापन




नीरज अपने दोस्त की कार मांगकर लाया था। ऐसे में परिवार रात डबवाली से रवाना हुआ और करीबन साढ़े 10 से 11 बजे के बीच भारत माला हाईवे पर जैतपुर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक नीरज कार से बाहर जा गिरा। उसके पिता शिवकुमार, मां आरती, बहन सुनयना, भूमिका व भाई डुग्गू कार के क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंस गए। शिव, आरती, नीरज, डुग्गू और सुनयना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूमिका ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

मेडिकल शॉप पर हुई थी सील 
मृतक शिव कुमार गुप्ता का गुप्ता मेडिकल के नाम से मलोट रोड पर मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को 1032 टैबलेट्स गाबा पेंटीन व 860 कैप्सूल गाबा पेंटीन मिलने पर मेडिकल संचालक खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया था। इसलिए पर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें