फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर के बाहर सोए युवक की कस्सी से हत्या

विज्ञापन
मृतक युवक मुकेश। 
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली क्षेत्र के गांव जंडवाला बिश्नोईयां में बुधवार देर रात घर के सामने प्लॉट में सो रहे एक युवक की कस्सी से गर्दन और शरीर पर वारकर हत्या कर दी। सुबह छह बजे परिजनों ने लहूलुहान शव देखा तो स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जंडवाला बिश्नोईयां निवासी सुखदेव पुत्र राय साहब ने बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश बुधवार रात घर के सामने प्लॉट में सो रहा था। उसके पास ही कीर्तन पुत्र राजेंद्र व सुनील पुत्र भागीरथ भी सो रहे थे। वह और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे मुकेश के चीखने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकलकर प्लॉट की तरफ भागा। वहां देखा कि गांव के ही रामकुमार व हेतराम पुत्र बनवारी लाल, राजेश व विक्रम पुत्र रामकुमार, मुकेश व पवन पुत्र हेतराम, दारासिंह पुत्र बहादर सिंह और ओमप्रकाश पुत्र रामलाल वहां से भागते दिखे। वह प्लॉट में पहुंचा तो देखा कि वहां चारपाई पर मुकेश का लहूलुहान शव पड़ा था। उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए। मौके पर ही खून से सनी एक कस्सी पड़ी थी। एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया की सुखदेव की रिपोर्ट पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात
उधर, ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश के गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। परिजनों ने दोनों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। आखिर तंग आकर लड़की के परिजनों ने 25 जून को उसकी शादी कर दी। कुछ दिन पहले ही युवती अपने मायके आई थी। इसकी जानकारी जब मुकेश को हुई तो वह युवती के घर के आगे चक्कर काटने लगा। इस पर युवती के पिता और भाई ने आपत्ति जताई। बुधवार शाम मुकेश और युवती के परिजनों के बीच झगड़ा भी हुआ। हालांकि एफआईआर में सुखदेव ने इसका जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें