फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के प्लांट में सो रहे संचालकों के साथ छह बदमाशों ने की मारपीट, पिस्तौल के बल पर लूटे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव धिंगतानिया में स्थित दूध प्लांट में सो रहे दो संचालकों के साथ रात एक बजे छह बदमाशों ने मारपीट कर पिस्तौल के बल पर नकदी छीन ली। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दिल्ली निवासी प्लांट मालिक को करीब 20 दिन पहले विदेश के नंबर से फोन आया था जिसमें धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित निवासी डेराबसी पंजाब हाल निवासी धिंगतानिया ने बताया कि वह और उसका एक अन्य साथी धिंगतानिया में स्थित श्री नंदी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का कामकाज देखते हैं। रविवार अलसुबह करीब एक बजे कुछ युवक प्लांट पर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे नकदी और अन्य सारा सामान दिया जाने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने अपने पास रखे करीब आठ हजार रुपये उनको दे दिए। जिसके बाद भी उक्त बदमाश उनके साथ मारपीट करते रहे और नकदी देने की बात कहते रहे। प्लांट की छानबीन के बाद जब कुछ नहीं मिला उक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकालकर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रोहित की शिकायत छह बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 दिन पहले प्लांट मालिक के पास 25 लाख की रंगदारी देने की आई थी धमकी
धिंगतानिया में स्थित श्रीनंदी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के चार साझेदार हैं। इनमें से तीन मालिक दिल्ली के तो एक सिरसा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी अतुल के पास करीब 20 दिन पहले व्हाट्सएप नंबर पर 25 लाख की रंगदारी देने के लिए फोन आया था। जिसके बाद उसने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। वहीं सिरसा पुलिस भी इस मामले को रंगदारी मामले के साथ जोड़ कर जांच कर रही है। हालांकि शुरूआती जांच में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उक्त आरोपी प्लांट पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

धिंगतानिया में प्लांट में सो रहे मैनेजर और अन्य कारिंदे के साथ अज्ञात युवकों ने मारपीट की है और उनसे आठ हजार की नकदी छीन कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें