फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: जिले की सब्जी मंड़ियां बंद, नहीं आए सब्जी व फल

Wed, 20 Dec 2023 11:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सिरसा जिले में सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां, कालांवाली में मंडी बंद रही। बुधवार को मंडी में किसान अपनी सब्जियां लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Sirsa जिले की सब्जी मंड़ियां बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्मुश्त टैक्स को लेकर बुधवार सुबह फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व घोषणा अनुसार जिले की सभी मंड़ियों में हड़ताल सुबह 9 बजे शुरू हो गई।आढ़ति एसोसिएशन को पहले से किसानों ने समर्थन दे दिया था। ऐसे में बुधवार को मंडी में किसान अपनी सब्जियां लेकर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


फल व सब्जीमंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि सरकार ने मार्केट फीस माफ करने की घोषणा की थी। इसके उलट एक मुश्त मार्केट फीस का नया फरमान जारी कर दिया है। कहा कि दो माह पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई अनाजमंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। जिसमें व्यापारियों ने उनसे मार्केट फीस को खत्म करने की मांग की थी।

उन्होंने उस समय आश्वासन दिया था कि मार्केट फीस का स्थायी समाधान किया जाएगा। उसके उपरांत दो माह बाद एक नया फरमान आ गया है। जो फल व सब्जियों के आढ़तियों के लिए सरदर्द से कम नहीं है। इससे बेहतर तो पहले वाली ही व्यवस्था थी। जिसमें कोई परेशान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें