फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में सब्जी मंडियों में आज हड़ताल, पड़ोसी राज्यों से नहीं पहुंचेगी सप्लाई

Tue, 19 Dec 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकार के एकमुश्त मार्केट फीस लागू करने के निर्णय के विरोध में बुधवार को सब्जी मंडी आढ़ती व व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते जिले की फल व सब्जी मंडियां बंद रहेंगी। इसके साथ ही पंजाब और अन्य राज्यों से प्रतिदिन आने वाली सप्लाई भी नहीं पहुंचेगी। आढ़तियों की ओर से हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
हरियाणा फल व सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव व जिला एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि मार्केट फीस को लेकर व्यापारी पहले दिन से विरोध रहा है। सरकार ने मार्केट फीस हटाने के बजाय इसे एक मुश्त किश्त के स्वरूप में व्यापारियों पर लाद दिया है। यह सरासर गलत है। इसके चलते प्रदेशभर के व्यापारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि किसानों को पहले से आढ़तियों की हड़ताल से अवगत करवा दिया गया है। किसानों का भी व्यापारियों को पूर्ण समर्थन है। मार्केट फीस बढ़ने का सीधा असर किसानों और आमजन पर पड़ेगा। इसलिए किसान हमारे साथ हैं और सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में रजिस्टर्ड आढ़तियों की स्थिति
सिरसा में 70 आढ़ती
ऐलनाबाद में 30 आढ़ती
कालांवाली में 10 आढ़ती
डबवाली में 30 आढ़ती
रानियां में - 20 आढ़ती।


यहां से आती हैं सब्जियां व फल
सिरसा में मुख्य रूप से फल व सब्जियों की सप्लाई होती है। पंजाब से सब्जियां और फल दोनों आते हैं। हिसार मंडी से भी सिरसा मंडी में केला, पपीता आदि फलों की सप्लाई होती है। इसके अतिरिक्त सब्जियों की नासिक, पंजाब, राजस्थान से सप्लाई होती है।
विज्ञापन




इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ ने दिया समर्थन
फोटो 1
इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुरदयाल मेहता ने कहा कि इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ सब्जी मंडी आढ़तियों के साथ है। आढ़ती सरकार के खिलाफ जो भी आंदोलन करेंगे उसमें इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि किसी भी सब्जी मंडी आढ़ती ने पिछले वर्ष जितनी मार्केट फीस जमा करवाई है। आगामी वर्ष में उसे 10 फीसदी बढ़ाकर फीस जमा करवानी होगी। यह सब्जी मंडी आढ़तियों के साथ अन्याय व धोखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें