फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा पुलिस की कार्रवाई: 2500 नशीली प्रतिबंधित गोलियाें सहित युवक काबू, होटल जा रहा था आरोपी

Wed, 29 Nov 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सीआईए पुलिस ने बताया कि एएआई राजेंद्र कुमार व सिपाही संदीप कुमार निजी कार में रात्रि गश्त के लिए जोगेवाला रोड पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गांव जोगेवाला की तरफ से आते हुए नौजवान लड़का दिखाई दिया। उसके हाथ में एक नीले रंग का लिफाफा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 2500 नशीली प्रतिबंधित दवाओं के साथ काबू किया। पुलिस ने युवक  व उसे गोलियां लाकर देने वाले अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

विज्ञापन

 
सीआईए पुलिस ने बताया कि एएआई राजेंद्र कुमार व सिपाही संदीप कुमार निजी कार में रात्रि गश्त के लिए जोगेवाला रोड पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गांव जोगेवाला की तरफ से आते हुए नौजवान लड़का दिखाई दिया। उसके हाथ में एक नीले रंग का लिफाफा था। वह पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेज तेज चलने लगा और रोड के साथ बने होटल में जाने लगा। शक की बिनाह पर पुलिस ने युवक का पीछा किया और उससे उसका नाम पता पूछा।

युवक ने अपना नाम सन्नी पुत्र बलबीर सिंह, वार्ड नौ एकता नगर, डबवाली निवासी बताया। जब पुलिस ने उसके वापस मुड़ने का कारण पूछा तो वह कुछ स्पष्ट तौर पर बता नहीं पाया। पुलिस ने शक के बिनाह पर उसके हाथ में पकड़े नीले रंग के पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें बड़े स्तर पर दवाईयां थी। जिसके बाद सीएआईए कालांवाली को सूचित किया गया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जांच की तो उसमें 2500 गोलियां विभिन्न नशीली प्रतिबंधित मिली। युवक सन्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दोस्त टिकशन पुत्र जसवन्त सिंह वासी वार्ड नंबर, नौ एकता नगरी मंडी डबवाली ने बेचने के लिए लाकर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें