फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून को हटाए जाएंगे थेहड़ मोहल्लावासी

Sun, 22 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
थ्‍ााहड़ - फोटो : Bureau
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन थेहड़ मोहल्लेवासियों को 14 जून तक हटा देगा। जिसके लिए 13 जून तक योजना तैयार हो जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दी। डीसी ने कहा कि थेहड़ मोहल्ले से कब्जा हटवाने को लेकर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे अपना प्रबंध पूरा रखें, जिनमें दवाइयां, एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं शामिल हों, ताकि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात रखें जहां भी पुलिस की आवश्यकता हो वहां तुरंत सहायता उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


    उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना बारे थेहड़ मोहल्ला निवासियों को नोटिस दिया गया है जिसकी अवधि 13 जून को पूरी होगी तथा इसके बाद कब्जा हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति थेहड़ मोहल्ला में लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना न करने के लिए भाषण, संचार व अन्य साधनों से किसी भी प्रकार से भड़काने में संलिप्त पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी टीमों के साथ थेहड़ मोहल्ला के निवासियों के घर द्वार जाकर उन्हें उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना करने के लिए 13 जून तक जागरूक करेगा। इसके बाद उच्च न्यायालय के आदेशानुसार थेहड़ मोहल्ले में कब्जे हटवाने बारे प्रशासन हर संभव कार्रवाई करेगा।

डॉक्टरों और पुलिस को तैयार रहने के दिए निर्देश
उन्होंने कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए तत्पर रहें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे अपना प्रबंध पूरा रखें, जिनमें दवाइयां, एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं शामिल हो। उन्होंने उप पुलिस अधिक्षक को निर्देश दिए कि वे आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात रखें जहां भी पुलिस की आवश्यकता हो वहां तुरंत सहायता उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


थेहडवासियों को समझाए समाज सेवी
बराड़ ने एसडीएम को निर्देश दिए कि थेहड़ मोहल्ले में टीम सहित अलग-अलग अधिकारियों व समाज सेवी लोगों की टीमें ले जाकर उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना के बारे में 13 जून तक जागरुक करवाएं। उन्होंने बताया कि नोटिस के 30 दिन बाद यानि 13 जून 2016 तक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर द्वारा दिए गए नोटिस की अवधि पूरी होगी इससे पहले लोगों को अधिक से अधिक इस बारे जागरुक करें इसके बाद 14 जून को सख्त कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं द्वारा की जाने वाली कार्रवाई  का पूरा ब्यौरा सुरक्षित रखें।

कौन कौन रहा मौजूद
इस बैठक में एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, नगराधीश बिजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह,  कार्यकारी अभियंता आरके. शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अतर सिंह, उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें