फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : पहले दिन नहीं हुआ नामांकन

Fri, 06 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए पहले दिन डबवाली, रानियां, ऐलनाबादए कालांवाली में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि इच्छुक प्रत्याशी वीरवार को मत सूचियों सहित नामांकन फॉर्म ले गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 11 मई तक चलनी है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए सुबह 11 से शाम तीन बजे का समय रखा गया है। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय डबवाली में आरओ संगीता तेत्रवाल तथा एआरओ नौरंग दास मौजूद रहे। तय समयावधि में नामांकन दाखिल करने के लिए कोई नहीं आया। हालांकि चुनाव लडने के इच्छुक 16 लोग नामांकन फार्म ले गए। इसके साथ वार्ड नंबर दो, 17 तथा 20 की मतदाता सूची ले गए। नगर परिषद में उम्मीदवारों के लिए हिदायतें भी चस्पा की गई हैं।

वहीं ऐलनाबाद में होने वाले नगरपालिका आम चुनाव के लिए वीरवार को पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। दिन भर अधिकारी प्रत्याशियों के इंतजार में डटे रहे। वीरवार को भी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व नेता मंथन में जुटे रहे। सरकार द्वारा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए शिक्षित होना जरूरी कर दिए जाने के बाद अनेक भावी प्रत्याशी कक्षा दसवीं व बारहवीं उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के प्रयास में लगे रहे वहीं अनेक प्रत्याशी नॉड्यूज एनओसी, रिहायशी प्रमाण पत्र, आईडी आदि जरुरी प्रमाण दस्तावेजों को एकत्रित करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


रानियां के नगरपालिका के चुनाव का नामांकन वीरवार से प्रारंभ होना था। सुबह 11 बजे रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव कानूनगो सतपाल सिंह अन्य अधिकारियों के साथ नपा कार्यालय में अन्य अधिकारियों के साथ नामांकन लेने के लिए पहुंचे लेकिन पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं करवाया और दोपहर तीन बजे जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी उम्मीदवारों का इंतजार कर खाली लौट गए। नामांकन दाखिल करवाने के पहले दिन उम्मीदवार एनओसी तैयार करवाने में व्यस्त रहे, इसलिए डॉक्यूमेंट पूरे न होने के कारण कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करवाने नहीं पहुंचा।

कालांवाली में नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी यक्ति ने नामांकन जमा नहीं करवाया। हालांकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रामचंद व पालिका सचिव ऋषिकेष चौधरी प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कार्यालय में मौजूद रहे परंतु इस दौरान कोई भी व्यक्ति फॉर्म जमा करवाने नहीं आया। पालिका सचिव ऋषिकेष चौधरी ने बताया कि आज कुछ लोग मतदाता सूचियां जरूर लेकर गए हैं परंतु फॉर्म किसी ने नहीं जमा करवाया। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को चुनाव से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें