फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: दूसरे दिन भी नहीं आया नामांकन

Sat, 07 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
आगामी 22 मई को होने वाले निकाय चुनाव कांग्रेस, इनेलो तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित होने जा रहे हैं। तीनों राजनीतिक दल उम्मीदवारों पर अंतिम मोहर नहीं लगा पाए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। दो दिन की छुट्टी के चलते अब तीन दिन ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। शुक्रवार को नामांकन के इंतजार में एआरओ नौरंग दास पूरा दिन नगर परिषद कार्यालय में बैठे रहे। शाम तीन बजे तक कोई भी नामांकन दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचा। जबकि उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है।
विज्ञापन


रविवार तथा सोमवार को राजपत्रित अवकाश घोषित होने के चलते तीन दिन शनिवार, मंगलवार तथा बुधवार को ही नामांकन दाखिल हो सकेंगे। अभी तक राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। प्रशासन 21 वार्डों के लिए करीब 105 से ज्यादा नामांकन आने के कयास लगा रहा है। ऐसे में आखिरी तीन दिनों में भीड़ रहने के संकेत मिल रहे हैं। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए नगर परिषद कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती रहेगी। नामांकन में देरी के चलते जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। बिजली निगम कार्यालय के साथ-साथ को ऑपरेटिव सोसायटी, पीआरडी बैंक तथा जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शनिवार तथा सोमवार को खुले रहेंगे। चुनाव लड़ने वाले उपरोक्त से नो ड्यूज सर्टिफिकेट ले सकते हैं। चूंकि इस बार नामांकन के साथ नो ड्यूज जरूरी किया गया है। बेशक अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है, फिर भी प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर सुनवाई के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त शरणदीप कौर नोडल अधिकारी के रूप में हैं। जबकि डबवाली में बीडीपीओ के हाथ में शक्तियां रहेंगी। गौरतलब है कि डबवाली में ट्रांसफर हुए बीडीपीओ ने आज तक ज्वाइन ही नहीं किया है। बेपरवाह प्रशासन ने उन्हें शक्तियां सौंप दी।

यहां लगाए जा सकेंगे पोस्टर, बैनर
नगर परिषद कार्यालय ने पोस्टर, बैनर लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं। गोशाला के नजदीक, सामुदायिक केंद्र, मार्केट कमेटी के पास, रेलवे फाटक कॉलोनी रोड़ के पास, परशुराम चौक के पास, वैद्य रामदयाल चौक के पास, जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास, वार्ड 18 स्थित रविदास धर्मशाला के पास, वार्ड 19 में भगत सिंह धर्मशाला के पास, वार्ड 20 में गुरुद्वारा चौहान नगर के पास, वार्ड चार  में रामबाग के पास, वाल्मीकि चौक कबीर चौक में पोस्टर, बैनर लगाए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कहीं ओर पोस्टर या बैनर लगा हुआ मिला तो नगर परिषद उसे जब्त कर लेगी।
विज्ञापन


बैठकों का दौर जारी
नामांकन के लिए आखिरी तीन दिन शेष रह गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस, भाजपा तथा इनेलो ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टियों में गुटबाजी चरम सीमा पर है। ऐसे में बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने दखल अंदाजी शुरू कर दी है। जिसके बाद उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होने की उम्मीद बंधी है। अंतिम दो दिन प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें