फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल

Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। क्षेत्र के गांव फग्गू के पास दो कारों की टक्कर में दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। इन्हें कालांवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया।
विज्ञापन

   कालांवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवा रहे पंजाब के फाजिल्का निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार फाजिल्का निवासी हंस राज, हंस राज की पत्नी छिंद्रपाल कौर, उसकी पत्नी सिमर कौर, प्रकाश कौर, आशा रानी व दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर फाजिल्का से सरदूलगढ़ के पास गांव बांदरा में किसी रिश्तेदार के शोक व्यक्त करने जा रहे थे कि रास्ते में गांव फग्गू के पास अचानक एक कार फत्ता रोड से निकलकर रोड़ी रोड पर आ गई जिससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। दोनों की कारों की टक्कर में उनकी कार में सवार सभी लोग घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार लोगों को चोटें लगी है। घायलों को कालांवाली अस्पताल की एंबुलेंस की सहायता व फग्गू के ग्रामीणों ने उनको कालांवाली के अस्पताल पहुंचाया। कालांवाली अस्पताल में उनको प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें