फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में 10 का सिक्का बंद होने की अफवाह

Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पिछले कुछ दिनों से नोट बंदी को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। इसी बीच 10 का सिक्का भी बंद हो गया है। इसने लोगों की सिरदर्दी बढ़ा दी है। अब कोई भी 10 के सिक्के को स्वीकार नहीं कर रहा।
विज्ञापन

नकली सिक्के प्रचलित हो जाने के बाद अब दस रुपये का सिक्का बंद हो चुका है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि जहां कहीं भी खुले पैसों की जरूरत पड़ती थी तो इन सिक्कों की किल्लत होती थी। लोगों ने धीरे-धीरे खुले पैसे रखने की आदत बनाई। अब सिक्के को कोई भी नहीं ले रहा। कभी सिक्कों की ब्लैक होती थी। अब नोट बंदी के बाद भयभीत लोग सिक्कों को कम रेट में भी लेने को तैयार नहीं हैं। आरबीआई की ओर से सिक्के बंद नहीं किए गए  लेकिन अफवाह के चलते दुकानदार सिक्के लेने को तैयार नहीं है। ये अफवाह भी छोटे नोट की कमी में खलल डाल रही है। बैंक कैश न होने पर कई दिनों  से दस दस रुपये के सिक्के उपभोक्ताओं को थमा रहे है। पर बाजार में दुकानदार सिक्के देखकर आगे वाली दुकान की ओर इशारा कर देता है।
विज्ञापन


यह सब अफवाह है। 10 रुपये के सिक्के बंद नहीं हुए है। लोग अफवाह पर ध्यान न दें। -हरबंस नारंग, एसबीआई ब्रांच विद्यापीठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें