फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: पराली फैक्टरी में 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, चारों तरफ फैला धुआं

Sat, 14 Sep 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

पराली फैक्टरी में 30 घंटे बाद भी आग नहीं बुझी है। चारों तरफ फैला धुआं लोगों को परेशान कर रहा है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में कालांवाली-रोड़ी रोड पर स्थित शुक्रवार शाम लगी आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी है। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां लंबे समय से आग को बुझाने में लगातार जुटे हैं। इसके बावजूद आग बढ़ती जा रही है। आग के कारण उठने वाले धुएं से शहर समेत आसपास के गांवों के लोग भी परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन


कालांवाली-रोड़ी रोड पर मालवा ग्रीन फ्यूल कंपनी के नाम से एक फैक्टरी है। वहां पराली से गिट्टियां बनाने का कार्य होता है। इस फैक्टरी में पराली की बड़ी-बड़ी गांठें रखी गईं हैं। बताया गया है कि इस फैक्टरी में पराली के 12 स्टेग समेत 70,000 क्विंटल पराली पड़ी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मशीन की मोटर शाॅर्टसर्किट हो गया। इस कारण फैक्टरी के मैदान में पड़ी पराली में आग लग गई। काबू पाने तक आग तेजी से फैल गई और चारों ओर धुआं फैल गया। करीब 30 घंटे बाद भी इस पराली में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शनिवार रात आठ बजे तक डबवाली, कालांवाली और सिरसा दमकल विभाग की पांच गाड़ियां आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी रहीं।

अन्य फैक्टरी मालिक भी आए आगे
आग लगने का पता चलते ही कालांवाली की सभी फैक्टरी मालिक मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने अपने ट्रैक्टर, लोडर, जेसीबी मौके पर पहुंचाई। करीब 30 घंटे की मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका गया। अभी आग सीमित क्षेत्र में फैली है जिसे बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


धुएं से हो रही खांसी, सर्दी और आंखों में जलन
पराली में लगी आग के कारण फैक्टरी के आसपास के क्षेत्रों में चारों ओर घना धुआं दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। धुएं के कारण लोगों को खांसी, नाक से पानी आने और आंखों में जलन की शिकायत भी हो रही है। 

फैक्टरी मालिक सीए मनु बांसल ने बताया कि गर्मी में फैक्टरी में कम स्टाॅक रखा जाता है। यह स्टाॅक पिछले सीजन का है। बिजली निगम में जनवरी 2024 में कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। जिसे पहले निगम ने निरस्त कर दिया। फिर फरवरी में दूसरी बार आवेदन किया गया। कनेक्शन पास होने के करीब पांच माह बाद जुलाई में बिजली कनेक्शन दिया गया। इस कारण पराली ज्यादा एकत्र हो गई। आग से बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें