फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: हाईवे पर बना बड़ा गड्ढा, हो सकता है हादसा

Sat, 14 Sep 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

लोक निर्माण विभाग का आरोप है कि बरसाती नाले में लीकेज के कारण बार-बार सड़क खराब हो रही है। गड्ढ़े को स्थाई तौर पर भरा नहीं गया है।
विज्ञापन
धंसा हाईवे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा से सिरसा से फतेहाबाद के जाने वाले हाईवे पर पुल के पास दो विभागों की आपसी कसममस के कारण बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क के बीच में बना यह गड्ढ़ा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


गड्ढ़े से लोगों का ध्यान खिंचने के लिए मात्र खानापूर्ति के लिए यहां पर रेडियम युक्त कुछ कट्टे रख दिए गए हैं, लेकिन रात के अंधेरे में कोई बड़ा वाहन अगर यहां से गुजरता है तो बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने हुडा बाइपास से लेकर पुल तक नई सड़क बनाई गई थी। इसी सड़क के साथ ही नगर परिषद की ओर से बरसाती पानी के निकासी के लिए सिंकदरपुर तक पाइप लाइन निकाली गई है। इसी पाइप लाइन के पास ही कुछ दिन पहले सड़क धंस गई थी।

करीब 10 फुट तक यह सड़क धंसी तो दोनों विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जड़ने लगे थे। लोक निर्माण विभाग का आरोप था कि नगर परिषद की बरसाती पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण यह सड़क धंसी है, वहीं नगर परिषद का कहना था कि उनकी पाइप लाइन ठीक है। लोक निर्माण विभाग करीब दो सप्ताह तक नगर परिषद से इस सड़क की मरम्मत के लिए कहता रहा, लेकिन कुछ न होने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्म्त करवा दी थी और उसमें मिट्टी भी भरवा दी थी।

अब बना 4 फीट व्यास का गहरा गड्ढा
लोक निर्माण विभाग ने धंसी सड़क की मरम्मत तो करवा दी, लेकिन अब एक बार फिर यहां पर बड़ा गड्ढ़ा बन गया है। यह गड्ढ़ा करीब 5 फीट गहरा है और सड़क के लगभग बीच में है। अब इस गड्ढ़े को लेकर भी नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग में खींचतान चल रही है।

लोक निर्माण विभाग का आरोप है कि बरसाती नाले में लीकेज के कारण बार-बार सड़क खराब हो रही है। गड्ढ़े को स्थाई तौर पर भरा नहीं गया है और यह एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 1 हजार वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में अगर कोई अनजान वाहन चालक रात के समय यहां से गुजरता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


नगर परिषद के बरसाती पाइप लाइन में लीकेज की वजह से यह गड्ढ़ा बना है। बार-बार नगर परिषद को इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन उनका एक ही जवाब होता है कि उनकी पाइप लाइन ठीक है। तीन बार इस गड्ढ़े को हमने भरा था, लेकिन यह बार-बार दरक जाता है। हालांकि सड़क लोक निर्माण विभाग की है, तो इसे दोबारा भर दिया जाएगा। - संजय सभ्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें