फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सात किलोमीटर लंबी सड़क साढ़े चार साल से अधर में

Sun, 16 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी से पंजाब के तलवंडी साबो जाने वाली खस्ताहाल रोड।  संवाद
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी को पंजाब से जोड़ने वाली सात किलोमीटर लंबी सड़क पिछले साढ़े 4 वर्षों से अधर में लटकी हुई है। खस्ताहाल सड़क के कारण हर दिन करीब 10 हजार से अधिक वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दयनीय स्थिति के चलते अकसर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


इस सड़क का निर्माण अधिकारी की लापरवाही और विभागीय तालमेल की कमी के कारण अब तक पूरा नहीं हो सका है। रोड़ी से फत्ता बालू और कलालवाला होते हुए तलवंडी साबो (पंजाब) की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन अब तक यह काम अधूरा पड़ा हुआ है।

ग्रामीण गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, वीर सिंह, रणवीर सिंह ने बताया कि कि सीमावर्ती क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क विभागीय तालमेल न होने के कारण लगभग साढे 4 वर्ष से अधर में है। किसान गुरप्रीत सिंह, वीर सिंह, रणवीर सिंह ने जल्द से जल्द रोड के निर्माण का कार्य किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::

ग्रामीण बोले- सड़क का निर्माण न होने से झेल रहे दिक्कत

यह रोड पिछले साढे़ 4 साल से खस्ता हाल में है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण किसानों व राहगीरों को दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। प्रशासन का इस ओर कोई ओर ध्यान नहीं है। - अमरीक सिंह, ग्रामीण,







सीमावर्ती क्षेत्र की सड़क होने के कारण रोजाना लगभग 10 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -जसपाल सिंह, ग्रामीण।



विभागीय तालमेल की कमी के कारण सड़क का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क से बजरिया निकलने के कारण दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। रात के समय सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। - नछत्र सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें