सिरसा में मिली लाश के पास पुलिस को एक बैग बरामद हुआ है। बैग में मोबाइल नंबर व अन्य कागजात बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर शव के परिजनों की खोज शुरू कर दी हीै। वहीं, मौके पर डीएसपी भी पहुंचे।
सिरसा रेलवे कॉलोनी से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक युवक की अर्धजली लाश मिली है। रेलवे कॉलोनी के लोगों ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस का एरिया होने पर थाने में सूचना दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल युवक के मर्डर ही आशंका जता रही हे।
जानकारी के अनुसार लाश के पास पुलिस को एक बैग बरामद हुआ है। बैग में मोबाइल नंबर व अन्य कागजात बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर शव के परिजनों की खोज शुरू कर दी हीै। वहीं मौके पर डीएसपी भी पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने लाश संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। युवक की मौत जलने से हुई या अन्य कारण है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी। शव के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।