सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य संयोजक डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि खेल हमें जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए खिलाड़ियों को असफलता मिलने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए। भारतीय कबड्डी कोच, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवॉर्डी अशन कुमार सांगवान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। जेसीडी में हर खिलाड़ी के लिए जरूरी सुविधा उपलब्धता होना सुखद है। जीवन में समय के सदुपयोग की सीख भी छात्र खेलकूद के जरिये सीखते हैं। अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, असफलता को झेलना और खुशी को स्वीकार करने की क्षमता का विकास होता हैं। पढ़ाई के साथ खेलकूद देश के भविष्य को स्वस्थ और बहुत मजबूत बनाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता एक विद्यार्थी के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है। इससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खेल विद्यार्थी को मजबूत, आत्मविश्वासी, कुशल बनाकर उनके मानसिक, शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुबह के सत्र में समाजसेवी कश्मीर सिंह करीवाला मुख्य अतिथि, जसवीर सिंह जस्सा, समाजसेवी संदीप चोयल, डॉ. ईश्वर मलिक, मास्टर राजपाल, डॉ. रानी रावत, मास्टर राजपाल विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता समेत विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अनुपमा सेतिया, डॉ. शिखा गोयल, डॉ. हरलीन ने कार्यक्रम की मेजबानी की।
दूसरे दिन ये रहे नतीजे
1. लड़कों की 200 मीटर दौड़
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज से मनजीत सिंह प्रथम
- इंजीनियरिंग कॉलेज से मानवेंद्र सिंह द्वितीय
- फार्मेसी कॉलेज से राहुल तृतीय
2. लड़कियों की 200 मीटर दौड़
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की मधु प्रथम
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की सकीना द्वितीय
- शिक्षण महाविद्यालय की रवीना तृतीय
3. लड़कों की 3,000 मीटर दौड़
- मेमोरियल कॉलेज के करण प्रथम
- डेंटल कॉलेज के मयंक द्वितीय
- मेमोरियल कॉलेज के सचिन तृतीय
4 . लड़कों की 400 मीटर दौड़
- मेमोरियल कॉलेज के अरुण प्रथम
- मेमोरियल कॉलेज के जितेंद्र द्वितीय
- डेंटल कॉलेज के जसवंत तृतीय
5. लड़कियों की 400 मीटर दौड़
- डेंटल कॉलेज की श्रेया प्रथम
- मेमोरियल कॉलेज की सकीना द्वितीय
- डेंटल कॉलेज की आस्था तृतीय स्थान
6. लड़कों की हर्डल रेस
- मेमोरियल कॉलेज के अरुण प्रथम
- मेमोरियल कॉलेज के हारुन द्वितीय
- इंजीनियरिंग कॉलेज के विशाल तृतीय
7. लड़कियों की हर्डल रेस
- शिक्षण महाविद्यालय की किरण प्रथम
- डेंटल कॉलेज की मिताली द्वितीय
8 . लड़कों की 4 गुणा 100 रिले रेस
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज प्रथम
- फार्मेसी कॉलेज द्वितीय
- इंजीनियरिंग कॉलेज तृतीय
9. लड़कियों की 4 गुणा 100 रिले रेस
- मेमोरियल कॉलेज प्रथम
- डेंटल कॉलेज द्वितीय
- शिक्षक कॉलेज तृतीय
10. रस्साकशी
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज प्रथम
- मैनेजमेंट कॉलेज द्वितीय
11. लड़कों की लंबी कूद
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के सोनू राम प्रथम
- शिक्षण महाविद्यालय के अमर नूर सिंह द्वितीय
- इंजीनियरिंग कॉलेज के विशाल तृतीय
12. लड़कियों की लंबी कूद
- मेमोरियल कॉलेज की इशा प्रथम
- डेंटल कॉलेज की श्रेया द्वितीय
- मेमोरियल कॉलेज की मधु रानी तृतीय