फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेल्फी विद तिरंगा बना युवाओं के आकर्षण का केंद्र

Tue, 11 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय के अंदर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेती युवती। विभाग
विज्ञापन
तस्वीरें साझा कर देशभक्ति का संदेश दे रहे लोग
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर और ई-दिशा केंद्र में सेल्फी विद तिरंगा स्थल बनाए गए हैं। ये स्थल युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। युवा तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं। वे अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
इन तस्वीरों को सामाजिक माध्यमों पर साझा किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि जिले में यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में एक प्रदर्शनी भी लगाई है। प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। अर्पित संगल ने बताया कि लघु सचिवालय परिसर और ई-दिशा केंद्र में विशेष स्थल तैयार किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यहां युवा और आमजन तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। वे इन्हें सामाजिक माध्यमों पर साझा कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं। ये देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें