फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़न दस्ते को देख छात्र ने लगाई छलांग, घायल, साथियों ने तोड़े बस के शीशे

विज्ञापन
शीशे तोड़ने के बाद खड़ी बस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर में संगरिया से चलकर सिरसा आ रही बस में चेकिंग के दौरान एक युवक ने बस से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक घायल हो गया, जिस पर उसके साथी दोस्तों ने बस की शीशे तोड़ दिए और बस को आगे नहीं जाने दिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर डबवाली सब डिपो की एक बस संगरिया से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। जैसी ही बस आसाखेड़ा के पास पहुंची तो वहां पर रोडवेज का एक उड़नदस्ता मौजूद था। बस की खिड़की में लटके युवक ने जैसे ही उड़नदस्ते की गाड़ी को देखा उसने उसी वक्त बस से छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही युवक बस से नीचे गिर गया और चोटिल हो गया। वहां उसके साथ मौजूद दोस्तों ने बस में हंगामा करना शुरू कर दिया और चालक तथा परिचालक के साथ झगड़े पर उतारू हो गए। युवक के साथियों ने बस में से सभी सवारियों को नीचे उतार दिया और कहा कि यह बस अब नहीं जाएगी। बस में से सभी सवारियां नीचे उतर गईं। सवारियों को पीछे आ रही बस में चढ़ा कर गंतव्य तक पहुंचाया गया। गुस्साए युवकों ने बस पर पत्थर बाजी करनी शुरू कर दी और बस के शीशे तोड़ दिए। इतना देख बस के चालक तथा परिचालक ने इसकी सूचना सब डिपो डबवाली के डीआई समुंद्र को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद तालमेल कमेटी के सदस्यों ने शनिवार सुबह बस स्टैंड सिरसा में एक बैठक बुलाई है। जिसमें कमेटी के सदस्यों ने मांग की है कि उक्त युवकों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई भी कर्मचारियों के साथ ऐसा करने की कोशिश न करे तथा रोडवेज की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। जानकारी मिलने के बाद डीआई ने संबंधित युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें