फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनहासमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों ने बुलाई आपातकालीन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरकार की ओर से एचएसबीपी सेक्टरवासियों के खाते में डाली गई इनहासमेंट को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इनहासमेंट के फैसले के खिलाफ सेक्टरवासियों ने शुक्रवार शाम को आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

सेक्टर 19 स्थित पार्क में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधान राजपाल सिंह, कृष्ण झोरड़, टेकचंद, कुलदीप सिंह ने की। इसके अलावा राजेंद्र छापोला, अनिल कुमार, विमल बंसल, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, नरेंद्र शम्मी, सुखबीर सिंह सहित अन्य कमेटी सदस्य भी शामिल हुए। राजपाल सिंह, कृष्ण झोरड़ ने कहा कि सेक्टरवासियों के एतराज के बावजूद इनहासमेंट डाल दी गई है। रि केलकुलेशन को भी दरकिनार किया गया है। ऐसे में सेक्टरवासियों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
ये है मांगें
शहर के दोनों सेक्टर में जो 25.48 एकड़ में जो सड़कें बनी हुई है उसे रि केलकुलेशन में इडीसी के अंतर्गत लिया जाए। सेक्टर 19 के वाटर वर्कर्स को भी इडीसी में शामिल किया जाए। सेक्टर 19 के सब स्टेशन को विक्रयशील की श्रेणी में शामिल करें। ये सब समस्याएं दूर होने तक इनहासमेंट की राशि हटा दी जाए। यदि ऐसा होता है तो सेक्टरवासी सही केलकुलेशन के अनुसार राशि का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें