फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट की परीक्षा के चलते केंद्रों पर रहेगी धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिलाधीश अनीश यादव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 18 व 19 दिसंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की परिधि में आपराधिक प्रक्रिया 1973 के अनुसार धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए है। इन आदेशों के तहत जिला में परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी और कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चल सकता।
विज्ञापन

जिलाधीश के आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल तीन की परीक्षा 18 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे, लेवल दो की परीक्षा 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा लेवल एक की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक जिले में बनाए गए 14 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
जिलाधीश अनीश यादव ने बताया कि एचटेट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिनमें राजकीय नेशनल महाविद्यालय बस स्टैंड के सामने में दो परीक्षा केंद्र, सावन पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 हुड्डा, एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड, जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी-ब्लॉक, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस हिसार रोड, लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी नजदीक सिविल अस्पताल, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बरनाला रोड सिरसा, जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बरनाला रोड सिरसा, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नजदीक सिविल अस्पताल, सीएमके नेशनल पीजी कन्या महाविद्यालय में दो, जेसीडी बीएड महाविद्यालय व जेसीडी डिग्री महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें