फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हड़ताल में बस चलाने पर चालक-परिचालकों को सिरसा में पहनाई जूते-चप्पलों की माला, केस दर्ज

Tue, 29 Mar 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

किसान और कर्मचारी नेताओं सहित 14 पर सरकारी काम में बाधा डालने और अपमान करने सहित धाराएं लगाई गई है। दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुलाई गई दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के बाद रोडवेज के कई कर्मचारी किलोमीटर स्कीम की बसों को लेकर रवाना हुए तो हड़ताली कर्मचारियों व किसान संगठन के सदस्यों ने बसों को रोककर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों को जूतों की माला तक पहनाई गई। जिसके बाद पीड़ित रोडवेज कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में किसान संगठन सदस्यों व रोडवेज कर्मचारियों सहित 14 पर सरकारी काम में बाधा डालने, अपमान करने व अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।

पहले मामले में डबवाली सब डिपो से किलोमीटर स्कीम की बस को लेकर डबवाली से सिरसा की तरफ रवाना हुए चालक परिचालक को जोगेवाला के पास रोक लिए। इस दौरान हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने पहले परिचालक बलदेव सिंह को जूतों की मामला पहनाई और इसके बाद चालक राजेंद्र का अपमान किया गया। वहीं परिचालक ने मामले की शिकायत डबवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद पृथ्वी सिंह चाहर, परिचालक राजेश, चालक तरसेम सिंह, चालक जसविंद्र सिंह, परिचालक रवि कुमार व चालक कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, जूतों की मामला पहनाकर अपमानित करने, बस चलाने पर जान से मारने की धमकी देने और  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धारा लगाई है। 

मामला नंबर दो 
रोहतक डिपो की दिल्ली से चलकर सिरसा आ रही बस को किसान यूनियन और कर्मचारी यूनियन की ओर से सिरसा के दिल्ली पुल पर गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया गया और बस चालक व परिचालक को अपमानित करते हुए उन्हें बस स्टैंड पर लाकर जूतों की माला पहनाई गई।

इसके बाद चालक और परिचालक की ओर से सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत  दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसान संगठन और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के करीब सात सदस्यों पर सरकारी काम में बाधा डालने, अपमानित करने, बस के आगे गाड़ी लगाकर बस रोकने, धक्का मुक्की करने सहित कई धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया है। 

बस चालक और परिचालक की तरफ से मामले की शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और धक्का मुक्की करने सहित कई धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें