फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी का दूसरा आरोपी काबू, भेजा जेल

Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव साहुवाला प्रथम क्षेत्र में घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू किया है। आरोपी युवक की पहचान काला राम उर्फ रवि निवासी साहुवाला प्रथम, सिरसा के रूप में हुई है।
आरोपी युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि साहुवाला प्रथम के रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में परिवार सहित बाहर गया हुआ था और शाम को वापस घर आकर देखा तो अलमारी के लॉकर से एक सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व कुछ नकदी अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। बडागुढ़ा थाना पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को गांव साहुवाला प्रथम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ के दौरान एक अन्य युवक की भी पहचान कर ली गई है, जिससे शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाकी चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें