फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने चेयरमैन कस घूंघट हटवाया, फिर सौंपा कार्यभार

Sat, 20 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चेयरमैन - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में ऐलनाबाद के एसडीएम प्रदीप दहिया जब पालिका की चेयरमैन सीतारानी को कार्यभार ग्रहण करवाने आए तो चेयरमस्न घूंघट निकाल कर बैठी थीं, एसडीएम ने कहा कि अब आप चेयरमैन है आपने तो शहर में सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शहर का विकास करवाना है, इसलिए आप घूंघट हटाइए, तभी कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर चेयरमैन बोली सर सामने समाज के बड़े बुजुर्ग बैठे हैं इसलिए उनके सामने वे घूंघट नहीं हटा सकतीं। एसडीएम ने चेयरमैन के ससुर मिठूराम और जेठ मुख्यतार सिंह को बुलवाया और कहा कि समाज में परिवर्तन आ रहे है लोग सामाजिक कुरीतियों  को दूर करने के लिए जुटे हुए हैं। नपा अध्यक्ष सीतारानी के परिजनों ने एसडीएम को कहा कि उन्हें घूंघट हटाने में कोई एतराज नहीं है।

जब जाकर एसडीएम ने सीतारानी को चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष गोबिंद पोपली, पार्षद दीपक गाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि मुख्तयार सिंह, पार्षद अमरीक चीमा, राजेश दखण, हरजिंद्र सिंह, गुरविंद्र विर्क, रिंकू सिंह, गोबिंद सिंह, गुरमेल सिंह, नरेंद्र गाबा, जसवंत सिंह, सलवंत सिंह, बलराज कालड़ा, सौरव कुमार, दलीप थाकण, सुदर्शन कुमार, नरेश कालड़ा, राजगाबा, चक्रवर्ती गाबा उपस्थित थे।          
विज्ञापन


महिला पार्षद गैरहाजिर, पति बैठे थे पहली पंक्ति में
नपा चेयरमैन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में कोई भी महिला पार्षद उपस्थित नहीं थी। कार्यक्रम की पहली पंक्ति में महिला पार्षद के पति बैठे थे, एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि महिला पार्षद का बैठक में पहुंचना अनिवार्य है। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उनके पतियों ने महिला पार्षदों से गैरहाजिर होने के कारण पूछा तो पार्षद पतियों ने राखी के त्योहार का हवाला देकर अपनी जान छुड़वाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें