फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। गांव घुंकावाली में अवैध रूप से शराब बनाने व तस्करी करने के एक मामले में शनिवार को आरोपी को पकड़ने गई ओढां पुलिस के साथ उसके परिवार ने हाथापाई की। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व हाथापाई करने के अलावा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव घुंकावाली निवासी केवल सिंह उर्फ केली के खिलाफ शराब तस्करी के मामले में 23 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर ही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी की पत्नी सुखप्रीत कौर व बेटे मनवीर ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। यही नहीं महिला ने स्वयं के कपड़े फाड़ते हुए पुलिस को धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो अवैध रूप से रखी 31 बोतल ठेका देसी शराब और 2 बोतल कच्ची शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि केवल उर्फ केली अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान उसके परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की है। पुलिस ने केवल, सुखप्रीत कौर व बेटे मनवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इससे पहले भी कर चुके हैं पुलिस पर पत्थरबाजी
बता दें कि उक्त लोगों ने 29 जुलाई 2020 को भी हाथापाई करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी थी। इसके अलावा पुलिस पर पत्थरबाजी कर आरोपी केवल उर्फ केली को छुड़वा लिया था। पुलिस ने आरोपी केवल को 180 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया था। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें