Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज सिरसा पहुंचा। यहां मतदाताओं ने विकास के मुद्दों को उठाया। सिरसा के मतदाता भाजपा प्रत्याशी से नाराज भी दिखे। इस दौरान मतदाताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र में लोगों से चाय पर चर्चा की गई। बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा ने अशोक तंवर और कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को चुनावी मैदान में उतरा है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जाना रहा है।
विज्ञापन
चाय पर चर्चा के दौरान एक मतदाता ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक तंवर पहले किसी दूसरी पार्टी में थे, उससे पहले कांग्रेस में थे, ये तो पार्टियां बदलते रहते हैं। विकास के मुद्दे पर मतदाता बोला कि यहां कुछ विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा का सिरसा सीट पर दबदबा है। आने वाले पांच साल सिरसा के विकास के लिए बेहतरीन होने वाले हैं।
भाजपा सांसद सुनिता दुग्गल के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के बारे पूछा गया तो एक मतदाता बोला वह तो लोगों के बीच कभी आकर मिली ही नहीं। इसलिए विकास कार्य कहां से होंगे। मतदाता ने कहा कि चुनावी समय में सरकार के मंत्रियों को आना है तो सड़कें बनाई गई हैं, वरना तो यहां हाल बुरे ही थे।