भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह ने बताया कि हमें कार्यक्रम में दोपहर एक बजे का समय दिया गया था। जब हम वहां पहुंचे तो कार्यक्रम समाप्त हो चुका था और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष यहां से जा चुके हैं । स्थानीय नेताओं ने सरपंचों के साथ भदा मजाक किया है।
सिरसा के ऐलनाबाद अनाज मंडी में भाजपा नेता गोबिंद कांडा वीरवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे।सरपंचों को स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनसे मिलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सरपंचों से मिले बिना ही चले गए। इसी से नाराज नेताओं ने सिरसा रोड़ स्थित आंबेडकर चौक पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाएं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह ने बताया कि हमें कार्यक्रम में दोपहर एक बजे का समय दिया गया था। जब हम वहां पहुंचे तो कार्यक्रम समाप्त हो चुका था और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष यहां से जा चुके हैं । स्थानीय नेताओं ने सरपंचों के साथ भदा मजाक किया है। आक्रोशित सरपंचों ने भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा सरकार ने हमेशा सरपंचों की आवाज को दबाने का काम किया है। वे इन नेताओं के झांसे में नहीं आएंगे और उनका विरोध करेंगे।