गांव अहमदपुर दारेवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एडीजीपी व अन्य।
सिरसा। गांव अहमदपुर दारेवाला में नशे के खिलाफ सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 42 गांवों के सरपंच, 16 सामाजिक संगठन व यूथ क्लब एक मंच पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिसार रेंज एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने शिरकत की। वहीं डबवाली पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह भी पहुंचे।
कार्यक्रम में सभी सरपंचों, सामाजिक संगठनों, क्लबों व ग्रामीणों सहित करीब 1300 लोगों ने नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। ग्रामीणों ने आश्वासन दिलाया की नशे को खत्म करने की इस मुहिम में एडीजीपी श्रीकांत जाधव का साथ देंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिले की समाजसेविका विश्वविद्यालय ब्रांड एंबेसडर डॉ. मोनिका गोदारा ने करवाया। इस मौके पर जसकरण कंग, अवतार सिंह, जयपाल बगी, राम सहारण, प्रदीप मेहला, वेद, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।