फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा बाबा सरसाई नाथ में संवत उत्सव 30 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डेरा बाबा सरसाई नाथ में संवतोत्सव 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। नव संवत 2082 के पावन आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर डेरा बाबा सरसाई नाथ में महंत सुंदराई नाथ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की रूप रेखा तैयार की गई और सेवादारों की डयूटी लगाई गई।
विज्ञापन

डेरा बाबा सरसाई नाथ के महंत सुंदराई नाथ ने बताया कि नव संवत के अवसर पर आयोजित होने वाले संवतोत्सव में 30 मार्च 2025 को मध्यरात्रि 12.15 बाबा का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात डेरा बाबा सरसाई नाथ में मेले का आयोजन किया जाएगा। महंत सुंदराई नाथ ने बताया कि इस अवसर पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही डेरे को विद्युत चलित लड़ियों व फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा। सेवादारों की डयूटी भी लगाई गई है।
बाबा सरसाई नाथ के नाम पर बसा है सिरसा शहर

डेरा बाबा सरसाई नाथ के महंत सुंदराई नाथ ने बताया कि सिरसा शहर की स्थापना बाबा सरसाई नाथ के पावन नाम पर ही पड़ी है। मुगलकालीन यह डेरा नाथ संप्रदाय के महत्वपूर्ण डेरों में से एक है। यहां मुगल सम्राट शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को बाबा सरसाई नाथ ने जीवनदान दिया था। इसके पश्चात सम्राट शाहजहां ने डेरे के नाम सैकड़ों एकड़ जमीन दी थी और बाबा का भव्य दरबार बनाया था। मुगलकालीन यह दरबार आज भी विराजमान है। मुगल बादशाह ने डेरे के नाम ताम्रपत्र दिया जो आज भी डेरे में हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार बाबा सरसाईनाथ के नाम पर बनाने जा रही है मेडिकल कॉलेज

बाबा सरसाई नाथ के नाम पर हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवा रही है। सिरसा बाईपास पर सीडीएलयू के सामने स्थित जमीन पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने बाबा सरसाई नाथ के नाम पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें