फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे बच्चे की रिपोर्ट आई निगेटिव संक्रमित बच्चों के फिर लिए सैंपल

विज्ञापन
सर्वे करती मेडिकल टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर की बंसल कॉलोनी में कोरोना ग्रसित महिला व उसके दोनों बच्चों की तबीयत में सुधार है। वहीं, तीसरे स्कूली बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी में अपना सर्वे चौथे दिन भी जारी रखा। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

बता दें कि बंसल कॉलोनी वासी महिला व उसके दो बच्चे कोरोना से ग्रसित है। दोनों बच्चों के संपर्क में एक तीसरा स्कूली बच्चा आया था। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले उसके सैंपल लेकर लैब में भेजे थे, शुक्रवार को बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दोनों कोरोना ग्रसित बच्चों के सैंपल लेकर दोबारा से लैब में भेजे। अब स्वास्थ्य विभाग उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। क्योंकि अधिकारियों अनुसार दोनों बच्चों की तबीयत में सुधार है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने थाईलैंड से आए एक युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हालांकि इस युवक को आए कई दिन हो गए थे। युवक को स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही क्वारंटीन किया था, लेकिन अब उसे बुखार की शिकायत हुई। इसलिए वह सिविल अस्पताल में आया और उसने अपना सैंपल दिया। विभाग के पास अब तीन सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन

पिता है बच्चों के पास
बता दें कि बंसल कॉलोनी की महिला के पति की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ऐसे में उसे रोहतक पीजीआई से ट्रांसफर करके सिरसा सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। क्योंकि दोनों बच्चों का इसी आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। पिता को पीटी किट पहनाकर बच्चों के पास रखा जाता है, ताकि वे उचित देखभाल कर सकें। साथ ही शहर के जिस स्कूल में दोनों बच्चे पढ़ते थे, उस स्कूल में 66 बच्चों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। दोनों बच्चे जिन टीचर्स के संपर्क में आए थे, स्कूल की 13 टीचर्स को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया हुआ है और विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है।
सिरसा में बाहर से आए 471 में से 237 ने पूरा किया क्वारंटाइन पीरियड
सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि सिरसा में बाहर से आए 471 में से 237 ने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। बाहर से आए इन सभी लोगों की पहचान कर विशेष रूप से क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इनमें से 237 लोगों की 28 दिन की क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण हो चुकी है। इनमें लोगों में से 14 के सैंपल लिए गए, जिनमें से 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और एक की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि लोकल ट्रांसमिशन के 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 36 की रिपोर्ट निगेटिव, तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं और तीन की रिपोर्ट लंबित है। इस प्रकार से सिरसा में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या तीन है।
दोनों कोरोना पॉजिटिव बच्चों की दूसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल लिए गए है। एक थाईलैंड से आए युवक के भी सैंपल लिए गए है। तीसरे स्कूली बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें