फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में सड़क निर्माण के लिए 537.35 लाख रुपये जारी

Fri, 23 Feb 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत राज्य सरकार ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र की 9.70 किमी लंबी पांच सड़कों के निर्माण के लिए 537.35 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। विधायक गोपाल कांडा के प्रयास से इनके कार्यादेश जारी हो चुके हैं। इन सभी प्रस्तावों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि ग्रामीणों ने विधायक कांडा से इन सड़कों के निर्माण की मांग कई बार की थी। अब इनकी मंजूरी मिल गई है। इसके तहत मिल शाह सतनाम सिंह पेट्रोल पंप से सिरसा भादरा रोड वाया ढाणी प्रवीन वाली-सिरसा-रंगडी तक 1.64 किमी लंबी सड़क के लिए 113.76 लाख रुपये जारी हुए हैं। इसके निर्माण का कार्य मैसर्स श्रीश्याम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा है। इसके साथ ही केलनियां-शमशाबाद पट्टी से 2.88 किमी लंबी ओल्ड केलनियां लिंक रोड के लिए 154.51 लाख रुपये की राशि जारी की है।
उन्होंने बताया कि 0.54 किमी लंबी हर्बल पार्क फूलकां लिंक रोड के लिए 32.97 लाख रुपये की राशि मिली है। इसके साथ ही 3.45 किमी लंबी नहराणा से रूपाणा बिश्नोइयां लिंक रोड निर्माण के लिए 177.20 लाख रुपये, 1.19 किमी लंबी कासनखेड़ा से हांसी खेड़ा वाया ढाणी गोपाल सिंह लिंक रोड के लिए 58.91 लाख रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण कार्य ठेकेदारों को आवंटित कर दिया गया है। यह सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें