- पुलिस टीम ने सिरसा में सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज करवाया
-20 जनवरी लापता रोहिणी ने कहा-अपनी मर्जी से गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पिछले नौ दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोरी रोहिणी की सकुशल घर वापसी हो गई है। शनिवार को सिरसा में सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज करवाकर किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सीडब्ल्यूसी सिरसा को दिए बयानों में में किशोरी ने कहा कि वह कुछ नया करने की जिद में अपनी मर्जी से गई थी। इसमें किसी का कोई सहयोग नहीं था।
किशोरी के बयानों के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इसके लिए डबवाली पुलिस का आभार जताया। विगत 20 जनवरी को किशोरी रोहिणी घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह रेल मार्ग से सूरतगढ़, दिल्ली होती हुई मुंबई पहुंच गई थी। इसके बाद इनपुट मिलने पर डबवाली पुलिस एसआईटी टीम मुंबई पहुंची और रोहिणी को लेकर वीरवार देर रात वहां से रवाना हो गई थी। लगभग 1600 किलोमीटर से अधिक का सड़क मार्ग का सफर तय कर टीम शनिवार को डबवाली पहुंची। साथ ही रोहिणी के बयान दर्ज करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।