सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क हादसों को कम करने, दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान करने और हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला में राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव, अवैध एक्सेस और सड़क पर अव्यवस्थित बस शेल्टर जैसी समस्याओं को हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों पर सेंटरलाइन, नाइट विजिबिलिटी ब्लिंकर और संकेत बोर्ड लगाने के साथ-साथ सर्विस लेन को सही तरीके से बनाने के निर्देश दिए गए। सड़क पर गड्ढों की मरम्मत, अवैध कट को बंद करने, पर्याप्त लाइटिंग, पार्किंग व्यवस्था सुधारने, साइन बोर्ड लगाने, पेड़ों की छंटाई और सुरक्षा मानकों को लागू करने पर बल दिया गया। उन्होंने सड़कों के ऊपर लगे बिजली के पोल हटवाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर संबंधित एजेंसियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं। इसके लिए अधिकारी एजेंसियों से बात करें, किसी भी सुविधा की कमी की स्थिति में तुरंत कंपनी को नोटिस देकर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए। हाईवे पर लगे कैमरों के रखरखाव और शहर में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रेड लाइटों की स्थिति का दिशानुसार सर्वे करवाने और उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आरटीए संजय बिश्रोई, बिजली विभाग अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय सभ्रवाल व कमलदीप राणा, सीएमओ एमके भादू आदि माैजूद रहे।