फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शोभायात्रा में जमकर थिरके श्रद्धालु, हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट व श्री श्याम कला मंडल की ओर से मनाए जा रहे 51वें वार्षिक फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बाबा श्याम मंदिर से चलकर गोगामेडी, वार्ड एक, वाल्मीकि चौक, चौधरी देवीलाल चौक, गांधी चौक, ममेरा चौक, पंचमुखी चौक, अनाज मंडी होते हुए शाम को मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन


इस महोत्सव को लेकर श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट व श्री श्याम कला मंडल के पदाधिकारियों ने पूरे प्रबंध किए हैं। इस आयोजन को लेकर न केवल पूरे मंदिर को बल्कि शहर के सभी चौक-चौराहों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और भजन सुनाए गए। विभिन्न देवी देवताओं की संजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्याम बाबा का जय घोष करते हुए श्रद्धालु साथ चले। लोगों ने अपने घरों में प्रतिष्ठानों के आगे खड़े होकर पुष्प वर्षा से इस शोभायात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। यह उत्सव आगामी 25 फरवरी तक चलेगा 25 फरवरी सुबह श्याम बाबा की मंगला आरती की बात 56 प्रकार का भोग लगाकर भंडारा शुरू किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि में मंदिर प्रांगण के पास विशाल वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। इसमें श्याम बाबा का भव्य जागरण किया जाएगा, जिसमें कोलकाता से सरदार हरमिंदर सिंह रोमी, तृप्ति लड्ढा (लुधियाना), विशाल शैली पटियाला, सौरभ शर्मा जयपुर बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें