फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रीतनगर में 15 दिन पहले बनी सड़क धंसी, ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी

Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धंसी हुई सड़क पर लोगों ने सुरक्षा के रूप में डाली कंटीली झाड़ियां। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रीतनगर में 15 दिन पहले बनी सड़क पर गुजर रही मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया सड़क में धंस गया। इस कारण पलटने से ट्रैक्टर ट्राॅली क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो अन्य साधन से ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली कर निकलवाया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता घटिया है। इस सड़क पर मैटीरियल डालकर रोलर तक नहीं चलाया गया है।
सूचना मिलने पर सड़क बनाने वाला ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गया। उसने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही नहीं बरती गई है। सड़क को दोबारा बनाकर दुरुस्त कर दिया जाएगा। ठेकेदार रोलर चलाने का जवाब नहीं दे सका। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-
यह है नियम
किसी भी सड़क के निर्माण से पहले उस पर दो से तीन बार चलाया जाता है ताकि सड़क पूरी तरह से जम जाए। वह धंसे नहीं। इससे सड़क का आधार मजबूत हो जाता है। इस सड़क निर्माण कार्य में इसी प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप है।
-
सीवरेज या पेयजल लाइन टूटी
मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली धंसने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की सीवरेज या पेयजल लाइन टूट गई है। लाइन टूटने के बाद 10 फीट गहरे गड्ढे में पानी भर गया था। ऐसे में कौन सी लाइन टूटी है। इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही जांच कर बता पाएंगे।
विज्ञापन

-कोट्स-
सड़क धंसने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जेई को सोमवार को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी और सड़क को दुरुस्त करवाया जाएगा। - अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें