राजस्थान की सीमा से सटे नाथुसरी खंड के पैंतालिसा क्षेत्र में जगह-जगह लगे जाम से सिरसा, नोहर, भादरा, भट्टू आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा। राजस्थान से आने वाले लोगों को पैदल ही हरियाणा सीमा में प्रवेश का वाहनों के लिए भटकना पड़ा।
सिरसा भादरा मार्ग पर कई जगह पर रविवार को रोड जाम कर व गांवों के अन्य प्रमुख मार्गों को रोक कर प्रदर्शन किया व रोष व्यक्त किया। गांव नाथूसरी कलां के बस स्टैंड पर जाटों ने सिरसा भादरा रोड पर अवरोध लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गांव गिगोरानी के बस अड्डे पर सिरसा-भादरा रोड को जाम कर दिया।
गांव हजीरा में चौपटा रोड को जाम कर रोष प्रदर्शित किया व वही रायपुर में नोहर-चोपटा मार्ग को जाम किया। जमाल में भी सिरसा-नोहर व नोहर चोपटा रोड को बंद रखा। चाहरवाला में दूसरे दिन जाट समुदाय के लोगों ने कागदाना-भटटू मार्ग को बंद रखा व गोशाला के पास भी रास्ता जाम रखकर रोष व्यक्त किया।
कागदाना में प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा राजस्थान सीमा पर जाकर सिरसा-भादरा रोड को जाम कर दिया जिसको खुलवाने के लिए डीएसपी कुलदीप सिंह, नाथूसरी चोपटा के नायब तहसील दार कंवल सिंह, कानूनगो चानान राम, विरेंद्र सिंह, पटवारी ओम प्रकाश, चोपटा थाना प्रभारी परमजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व प्रदर्शन कारी जाटों को समझाने का प्रयास किया। उधर राजस्थान से आने वाले लोगों को पैदल ही हरियाणा सीमा में प्रवेश कर कई कई किमी पैदल चलना पड़ा।