फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टिकट मांगने पर भड़की युवती, साथियों ने रोडवेज परिचालक से की मारपीट

Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 46
विज्ञापन

- सतनाम चौक से बस का पीछा कर भादरा में रोका, यूनियन ने रूट बंद करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वीरवार शाम राजस्थान के भादरा बस अड्डा के बाहर रोडवेज परिचालक जितेंद्र से मारपीट की गई। एक युवती से टिकट मांगने पर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। परिचालक ने भादरा थाने में शिकायत दी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
परिचालक जितेंद्र ने बताया कि शाम 3:40 बजे बस सिरसा से भादरा जा रही थी। एक युवती ने सतनाम चौक पर उतरने को कहा। युवती ने छात्र पास दिखाया जो भादरा रूट पर मान्य नहीं था। दोबारा टिकट मांगने पर युवती भड़क गई और फोन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चोपटा से निकली तो एक कार में युवक पीछा करने लगे। चालक ने बस को कागदाना चौकी में रोका जहां पुलिस के समझाने पर युवक लौट गए।

यूनियन में रोष
वही युवक 5:45 बजे भादरा बस अड्डे पर दोबारा पहुंचे। उन्होंने बस रोककर परिचालक जितेंद्र की पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। यात्रियों ने जितेंद्र को बचाया, उसे सिर, कमर, हाथों और मुंह पर चोटें आईं। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों पृथ्वी चाहर और रमन ने भादरा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर रोष जताया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भादरा रूट पर बस बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें